कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बी.एस. येदियुरप्पा चुनाव के दौरान पैसे बांटते देखे गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें येदियुरप्पा गुंडूलपेट विधानसभा क्षेत्र के वडरा होसहल्ली गांव में एक महिला को एक लाख रुपये देते दिखाई दे रहे हैं।
BJP Karnataka chief B S Yeddyurappa gives money to family of deceased farmer.Congress alleges violation of model code(bypolls) (7.4.17) pic.twitter.com/OhaI7MJnUj
— ANI (@ANI) April 8, 2017
दरअसल, कर्नाटक के नंजुनगढ़ और गुंडूलपेट विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव हो रहे हैं। इसके ठीक पहले इस वीडियो सामने आने का बाद भाजपा नेता सीधे विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं।
इस मामले को लेकर सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग से येदियुरप्पा के खिलाफ चुनाव आचार संहिता तोड़ने की शिकायत की है। समाचार एजेंसी एएनआई इस वीडिया को जारी किया है। एजेंसी से मुताबिक, ये वीडियो शुक्रवार की है।
https://twitter.com/ANI_news/status/850675420131459072/photo/1
बताया जा रहा है कि जिस माहिला को येदियुरप्पा ने सहायता राशि दी है उसका पति किसान था और उसने भारी कर्ज की वजह से कुछ दिन पहले आत्महत्या कर ली थी।