बाद पीड़ितों की राहत सामग्री का जायज़ा लेते हुए भाजपा विधायक, लोग बोले- इन्सान कब बनोगे ?

यूपी में बाढ़ का कहर जारी है। इस बाढ़ में 21 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए नेता हालात का जाएज़ा ले रहे हैं। इसी बीच बीजेपी के एक विधायक की बाढ़ प्रभावित इलाकों का जाएज़ा लेने की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

दरअसल, बीजेपी विधायक चंद्र प्रकाश द्विवेदी यूपी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ में फंसे लोगों को बांटे जाने वाली राहत सामग्री का निरीक्षण किया। लेकिन नेता जी के निरीक्षण का अंदाज़ थोड़ा निराला था। उन्होंने खाने-पीने की सामग्री को पैर से छूकर चेक किया।

उनके इस निराले अंदाज़ की किसी ने तस्वीर उतार ली और तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर नेता जी की जमकर क्लास लगाई गई। एक यूज़र ने लिखा, ‘नेता जी कभी इंसान बनकर भी देखिए’।

बता दें कि यूपी में बाढ़ से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस बाढ़ में हज़ारों लोग बेघर हुए हैं। ऐसे में कई इंसानियतपसंद तंज़ीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहतकार्य में जुटी हुई हैं। लोग कड़ी मशक्कत के साथ बाढ़ में फंसे लोगों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं।

जहां ऐसी तंज़ीमों के साथ खड़े होने से बाढ़ में फंसे लोगों में थोड़ी उम्मीद जगी है वहीं बीजेपी नेता की इस असंवेदनशीन हरकत ने लोगों को मायूस ज़रूर किया है।