पत्र लिखकर भाजपा MLA ने सपा की तारीफ़ की, कहा- काम के हिसाब से उनका हारना नामुमकिन

बदायूं: सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाले भाजपा को अब समाजवादी पार्टी द्वारा किये जबरदस्त विकास कार्य डराने लगा है। दरअसल यह मामला बदायूं जिले का है जहां भाजपा विधायकों को सपा सांसद धर्मेंद्र यादव द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों से डर लगने लगा है। उनका यह डर खुलकर सामने आने के बाद अब बात सीएम योगी तक पहुंच गई है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

पिछली सरकार में कराए गए विकास कार्यों से बदायूं के तीन विधायक और एक एमएलसी इन दिनों काफी परेशान नजर आ रहे हैं। उन्हें लगता है कि सांसद धर्मेंद्र यादव के द्वारा बदायूं में कराए गए विकास कार्य इतने ज्यादा हैं कि 2019 लोकसभा चुनाव में सपा सांसद को टक्कर देना नामुमकिन है।

इन लोगों ने अपनी चिंता को पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया है। पत्र में सांसद धर्मेंद्र यादव की छवि और उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया गया है। मुख्यमंत्री को पत्र लिखने वाले बदायूं शहर से विधायक महेश गुप्ता दातागंज से विधायक राजीव कुमार सिंह बिल्सी से विधायक आर के शर्मा और एमएलसी जयपाल सिंह शामिल हैं।

बता दें कि 2009 से बदायूं लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव कर रहे हैं। यह धर्मेंद्र यादव की विकास कार्यों की लोकप्रियता ही है कि मोदी लहर में सपा की पांच सीटों की जीत में बदायूं भी शामिल है। लिहाजा अब जब 2019 का लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है तब भाजपा को इसकी काट ढूंढने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।