हैदराबाद – गोशामहल से भाजपा विधायक राजा सिंह ने फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जो भी आरएसएस की शाखा में नहीं जाता वह हिन्दू कहलाने लायक नहीं है। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की जहां-जहां शाखाएं लगती हैं, 101 पर्सेन्ट वहां-वहां आपको जाना है और जो व्यक्ति इस शाखा में नहीं जाता है वो अपने को हिन्दू कहना भूल जाय।” यह पहली दफा नहीं है जब राजा ने किसी तरह का विवादित बयान दिया हो, पांच दिन पहले ही उन्होंने कासगंज हिंसा पर भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर राज्य सरकार कासगंज के मुस्लिमों के घरों की तलाशी लेगी तो हरेक घर से एके-47 रायफल मिलेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि आप भारत में रहते हैं और तिरंगा यात्रा में व्यनधान कर उसका अपमान करते हैं, इसका मतलब आप पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वाले लोग हैं।