भाजपा विधायक ने फ़ेसबुक पर लिखा, 2030 तक पूरे देश में होगी मुसलमानों की सरकार

अलवर। राजस्थान के अलवर शहर से भाजपा विधायक बनवारी लाल सिंघल ने फ़ेसबुक पर एक पोस्ट डालकर विवाद खड़ा कर दिया है। इस विवादित पोस्ट के बाद सिंघल ने साफ़ तौर पर कहा है कि देश में मुस्लिम समाज 2030 तक पुरे देश की बागडोर अपने हाथ में ले लेगी। इस के लिए एक सोची समझी रणनीति के तहत मुसलमानों की आबादी बढाई जा रही है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

सिंघल कहते हैं कि हिन्दू जोड़े एक या दो बच्चे पैदा करते हैं जबकि मुस्लिम जोड़े 8 से 10-12 तक बच्चे पैदा कर रहे हैं। कई बार तो मुसलमान जोड़े बच्चे पैदा करने के लिए महिलाओं को खरीद कर लाते हैं और बच्चे पैदा करते हैं।

इस तेज़ी से मुसलमानों की आबादी बढ़ रही है कि आने वाले सालों में हिनुदाओं का वजूद खतरे में पड़ जायेगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम आबादी ज्यादा होने पर ज्यादा से ज्यादा राज्यों में मुख्यमंत्री, देश का प्रधान मंत्री और देश का राष्ट्रपति मुसलमान होंगे। उसके बाद उनके द्वारा इस तरह के कानून बनाये जायेंगे कि हिन्दुओं का अस्तित्व खतरे में पड़ जायेगा। मुसलमान हिंदुओं को जेलों में ठूस देंगे और वे हिन्दुओं के संसाधनों का उपयोग करेंगे।