साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जो मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हैं, के बयानों से पार्टी के नेताओं में भी नाराजगी है।
राजधानी भोपाल से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकीं भाजपा की मुस्लिम महिला नेत्री फातिमा सिद्दीकी ने प्रज्ञा पर हमला बोलते हुए प्रचार करने से इनकार कर दिया और नारा दिया, ‘मोदी तुझसे बैर नही, प्रज्ञा तेरी खैर नहीं।’
Bhopal: BJP Leader Fatima Siddiqui Refuses to Campaign For Pragya Thakur! https://t.co/30QcbGNSWK via @nc24x7#BJP_भगाओ_देश_बचाओ
— अनिल ठाकुर (@AnilThakur_) April 26, 2019
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा पिछले दिनों विवादित ढाचा ढहाए जाने और महाराष्ट्र के आतंकियों की गोली से शहीद हुए एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे पर की गई टिप्पणी से भाजपा की नेत्री फातिमा सिद्दीकी नाराज हैं।
Bhopal: BJP Leader Fatima Siddiqui Refuses to Campaign For Sadhvi Pragya Thakur
Siddiqui reportedly said that she did not join the BJP for "the politics of Hindu-Muslim" and that Thakur's nomination was a wrong decision.
Read: https://t.co/iIexgQ5onK pic.twitter.com/QlI0GCtOVy
— NewsCentral24x7 (@nc24x7) April 25, 2019
फातिमा ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को अपने बयानों पर माफी मांगनी चाहिए। इससे कई लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। फातिमा ने भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था।
उन्होंने केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनने की उम्मीद जताई, लेकिन नारा दिया– ‘मोदी तुझसे बैर नहीं, प्रज्ञा तेरी खैर नहीं।’ फातिमा से पहले सागर जिले के सुरखी से भाजपा विधानसभा पारुल साहू ने भी प्रज्ञा ठाकुर के बयानों पर नाराजगी जताई थी।