UP: भाजपा ने ‘लव-जिहाद’ के नाम पर उधम मचाने वाले नेता को किया बर्खास्त

उत्तरप्रदेशअ: गाजियाबाद शहर के भाजपा अध्यक्ष अजय शर्मा को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने पद से हटा दिया है। उनकी जगह पर बतौर कार्यवाहक अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी को नियुक्त किया गया है। अजय शर्मा को अध्यक्ष पद से हटाए जाने की पुष्टि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने की है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

खबर के मुताबिक, भाजपा नेता अजय शर्मा ने राजनगर इलाके में एक हिंदू महिला और मुस्लिम पुरुष के विवाह को लव जिहाद बताकर रोक दिया था। फिर बाद में इस भाजपा नेता ने अपनी राजनीति को चमकाने के लिए मामले को तुल देकर गाजियाबाद में दंगा भड़काने की कोशिश की और पुलिस के साथ झड़प भी हुई। इस घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों के 100 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया था।

कथित तौर पर यह सारी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप अजय शर्मा पर ही लग रहा था जिसके चलते सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने अपने ऊपर लगे दाग को मिटाने के लिए उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया।