भाजपा सोशल मीडिया द्वारा साम्प्रदायिकता और अफवाह फ़ैला रही है: ममता बनर्जी

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर सोशल मीडिया द्वारा सांप्रदायिक दंगे कराने और अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार ने राज्य में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए ”शांति सेना” स्थापित करने का फैसला किया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

सचिवालय में संवाददाताओं से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रही है। सोशल मीडिया द्वारा अफवाह फैलाना भाजपा के काम करने का हिस्सा बन गया है। इसके जरिए आम आदमी के बीच दूरियाँ पैदा की जा रही हैं। इस लिए सरकार ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शांति सेना बनाने का फैसला किया है, जिसमें राज्य सरकार और पुलिस भी शामिल होगी। उन्होंने कहा कि सेना का नाम ”शांति वाहिनी” होगा जो राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द कायम करने में योगदान करेगी।

शांति वाहिनी स्थानीय स्तर पर सांप्रदायिकता फैलाने वाले तत्वों पर गहरी नज़र रखेगी और वाहिनी में मंदिर और मस्जिद के स्थानीय प्रबंधक से भी शामिल होने की अपील की जाएगी।भाजपा को सांप्रदायिक दंगों की पहचान करने का लाइसेंस नहीं है मगर ये लोग कर रहे हैं और जनता में अफवाह फैला रहे है।

ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक विकास के मामले में तृणमूल कांग्रेस का मुकाबला करने में विफल हो चुकी है। इसलिए भाजपा तृणमूल कांग्रेस व सरकार के खिलाफ साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस अकेले कुछ नहीं कर सकती। इसलिए शांति वाहिनी द्वारा दंगाई तत्वों की पहचान की जाएगी और इसे राज्य के सभी बूथों पर स्थापित किया जाएगा। स्थानीय थाना की देखरेख में शांति वाहिनी होगी जिसमें युवाओं को शामिल किया जाएगा।