भाजपा की नई रणनीति, दिल्ली MCD चुनाव में मुस्लिम महिलाओं को बनाएगी पंच-परमेश्वर

नई दिल्ली: दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए भाजपा ने नई रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसके तहत मुस्लिम महिलाओं को भाजपा पंच-परमेश्वर बनाने जा रही है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

ख़बर के मुताबिक़, यह पंच-परमेश्वर हर बूथ पर नजर आएंगी। भाजपा पंच- परमेश्वरों को दिल्ली के 655 बूथ पर तैनात करेगी। यह सभी बूथ मुस्लिम आबादी वाले होंगे।

मौजूदा किसी भी पार्षद को टिकट न देने की घोषणा को एमसीडी चुनाव के रणनीति का पहला चरण माना जा रहा है। अब दूसरा चरण एक बूथ पांच यूथ है। जिसे भाजपा ने पंच परमेश्वर का नाम दिया है।

भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि मुस्लिम बहुल आबादी वाले बूथ पर हम केवल महिलाओं को ही पंच-परमेश्वर नहीं बनाएंगे बल्कि महिलाओं के साथ पुरुष भी पंच-परमेश्वर का हिस्सा होंगे।

पार्टी ने 655 ऐसे बूथों की पहचान की है, जहां सबसे अधिक मुस्लिम मतदाता हैं। ऐसे ही बूथों पर पार्टी मुस्लिम महिलाओं को पंच परमेश्वर बनाने की तैयारी कर रही है। जबकि दिल्ली में 13372 बूथ हैं।

सूत्रों की मानें तो 19 मार्च को भाजपा के एक कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह घोषणा कर सकते हैं। आज भाजपा महिलाओं को सम्मानित करने के लिए एक ख़ास कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।