नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश और बिहार के उपचुनावों भाजपा को मिली करारी हार के बाद अब सहयोगी पार्टी ने हमला किया है। इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) अध्यक्ष रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान का बड़ा बयान आया है। चिराग पासवान ने कहा है कि भाजपा इस हार को लेकर उतनी गम्भीर नहीं है जितनी होनी चाहिए, भाजपा की अगर यही हाल रहा तो 2019 का लोकसभा चुनाव जीतना उतना आसान नहीं होगा।
Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये
खबर के मुताबिक, समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में जीत दर्ज की है। वहीँ योगी के गढ़ गोरखपुर में भी सपा के उम्मीदवार प्रवीण कुमार निषाद ने भाजपा के उपेंद्र दत्त शुक्ला को 21,961 मतों से हराया।
इसके अलावा बिहार के अररिया सीट पर भी भाजपा करारी हार का सामना करना पड़ा।
भाजपा की इस बड़ी विफलता को देखते हुए लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान एक बड़ा ब्यान दिया है। उनहोंने कहा है कि भाजपा इस हार को लेकर उतनी गम्भीर नहीं है जितनी होनी चाहिए, भाजपा की अगर यही हाल रहा तो 2019 का लोकसभा चुनाव जीतना उतना आसान नहीं होगा।
चिराग ने यह भी कहा कि भाजपा नई सीटें तो जीत रही है लेकिन उसे बचा नहीं पा रही है। आपको बता दें कि फूलपुर, गोरखपुर और अररिया सीट पर भाजपा की हार के बाद भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव, सांसद सुब्रमण्यम स्वामी और शत्रुघ्न सिन्हा ने भी भाजपा और मोदी पर हमला किया था।
बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी केन्द्र में भाजपा के सहयोगी हैंऔर एनडीए में शामिल है। वहीँ चिराग के पिता रामविलास पासवान केन्द्र में उपभोक्ता मामले के खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री हैं
As far as #Bihar by-poll is considered NDA doesn't have to worry, but results of UP by-poll, especially #Gorakhpur being home turf of CM,is a cause of worry. NDA, specifically BJP,needs to re-work strategy,more so when you have huge majority both in UP & centre: Chirag Paswan.LJP pic.twitter.com/RJ8iaFReU6
— ANI (@ANI) March 16, 2018