आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का हश्र गोरखपुर जैसा ही होगा: तोगड़िया

नई दिल्ली: बिहार और उत्तर प्रदेश उपचुनाव में करारी हार के बाद अब भाजपा के अंदर कलह लगातार बढ़ रही है। इसी बीच विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने देश व प्रदेश की सरकारों पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने नगर के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें मुद्दे से भटक गई हैं। उनहोंने इस बात को लेकर भाजपा को चेताया कि कि यदि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनाया गया तो उसका हश्र गोरखपुर उपचुनाव जैसा ही होगा।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

सोमवार को नगर के काला आम स्थित एक होटल में प्रवीण तोगड़िया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में डॉ. तोगड़िया ने कहा कि 2014 में हिंदुओं ने भाजपा को राम मंदिर निर्माण के लिए वोट दिया था, लेकिन केंद्र सरकार मंदिर निर्माण और गौ हत्या के खिलाफ कानून बनाने के बजाए तीन तलाक पर कानून बना रही है।

तोगड़िया ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि दोनों सरकारें अपने मुद्दे से भटक चुकी हैं। उन्होंने दोनों सरकारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यअगर अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनाया गया तो आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का हश्र गोरखपुर उपचुनाव जैसा ही होगा। तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि सरकार मंदिर नहीं बनवाएगी तो हिंदु एकत्रित होकर मंदिर का निर्माण कराएंगे।