जौनपुर में CM योगी के पूरी ताकत लगाने बाद भी भाजपा की शर्मनाक हार

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में नगर निकाय चुनाव में बीजेपी के नगर विकास राज्य मंत्री, सांसद और विधायक के पुरजोर कोशिशों के बाद भी बुरी हार का सामना करना पड़ा। मतलब ये कि ये महारथी अपनी परीक्षा में फेल हो गये, और वे अपनी पार्टी को नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को नहीं जिता पाया।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे शर्मनाक स्थिति जौनपुर सीट की रही, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पूरी ताकत लगा दी थी। इसके बावजूद भाजपा तीसरे नंबर पर चली गई।

जौनपुर से विधायक गिरीश चन्द्र यादव प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री हैं। यहीं से डॉ0 के पी सिंह भाजपा के सांसद हैं, दोनों लोग जौनपुर की सीट नहीं जिता पाए। बदलापुर से रमेश मिश्र भाजपा के विधायक हैं। भाजपा बदलापुर में तीसरे नंबर पर रही।

इसके अलावा जौनपुर के सदर विधायक एवं प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव, विधायकगण डॉ0 हरेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश चौधरी, रमेश मिश्र एवं लीना तिवारी और सांसद डॉ0 के पी सिंह व राम चरित्र निषाद भी अपने क्षेत्रों में पार्टी की साख नहीं बचा पाये।