नई दिल्ली: आज से चार साल पूर्व भाजपा द्वारा नारा दिया गया था कि बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार, अबकि बार मोदी सरकार। लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद से देश में महिलाओं की स्थिति बद से बदतर हो गई है। पिछले चार वर्षों में यहां महिलाओं की स्थिती ऐसी हो गई है कि अब भारत विश्व में महिलाओं के लिये सबसे खतरनाक देश बन गया है।
Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये
जानकारी के मुताबिक, थॉमसन रॉयटर्स फांउडेशन के एक सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि महिलाओं के प्रति यौन हिंसा और वैश्यावृति में धकेले जाने के आधार पर भारत महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश है।
थॉमसन रॉयटर्स फांउडेशन की इस रिपोर्ट को आधार बनाकर आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व पत्रकार आशुतोष ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा के नारे को पलटते हुए कहा है कि महिलाओं पर सबसे ज़्यादा मार, मोदी जी की सरकार।
आशुतोष ने आगे सवाल करते हुए कहा कि 21 राज्यों में भाजपा की सरकार है, फिर दुनिया में सबसे ज़्यादा महिलायें भारत में क्यों असुरक्षित हैं? कौन जवाब देगा – भाजपा, आरएसएस, मोदी जी, या अमित शाह, या इसके लिये भी कांग्रेस या विपक्ष ज़िम्मेदार है?