मुस्लिम महिला कलेक्टर पर अश्लील टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता गिरफ़्तार

सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की महिला कलेक्टर पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने भाजयुमो नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस मामले में 23 मई को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता प्रकाश अग्गरवाल को जिले के नवपदस्थ कलेक्टर शम्मी आबिदी पर अश्लील टिप्पणी करने पर खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

जिले के सारंगढ़ थाना के थानेदार आरके मिश्रा ने बताया है कि प्रकाश ने व्हाट्सएप ग्रुप में 21 मई को शम्मी आबिदी के लिए फोटो के साथ अश्लील टिप्पणी पोस्ट की थी। जिसके चलते प्रकाश की गिरफ़्तारी हुई।

व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन द्वारा इस मामले में प्रकाश के खिलाफ सारंगढ़ थाने में शिकायत की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 292, 500 व सहपठित धारा 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

हालाँकि आरोपी प्रकाश का कहना है कि उसने ये हरकत गलती से कर दी थी जिसके लिए उसने माफ़ी भी मांग की है।