बांग्लादेश शरण लेने जा रहे योहिंग्या मुसलमानों के साथ नदी में हादसा, 12 की मौत

म्यांमार में जारी नरसंहार से बचने के लिए बांग्लादेश की शरण में जा रहे रोहिंग्या मुसलमानों की नाव नफ नदी में डूब गई। इस हादसे में 12 रोहिंग्या शरणार्थियों की मौत हो गई।

बता दें कि बांग्लादेश और म्यांमार के बीच नफ नदी में इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं जिसमे कई रोहिंग्या मुसलमानों की जान जा चुकी है।

दरअसल इन दिनों रोहिंग्या मुसलमानों के लिए बांग्लादेश बड़ा शरणार्थी कैंप बना रहा है। एक अनुमान के मुताबिक़, इस कैम्प में करीब 8 लाख रोहिंग्या शरणार्थियों रह सकेंगे। वहीँ, अभी तक 4 लाख रोहिंग्या बांग्लादेश में शरण ले चुके हैं।