मुम्बई: बॉलीवुड की पहली सुपर स्टार दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की आज अस्थि विसर्जन किया गया। इससे पहले श्रीदेवी की अस्थियां लेकर उनके पति बोनी कपूर और देवर अनिल कपूर आज गुरुवार दोपहर हरिद्वार पहुंचे। जहाँ वीआईपी घाट पर अस्थि विसर्जन किया गया।
देखने वाली बात यह थी कि श्रीदेवी की अस्थि विसर्जन के दौरान बोनी कपूर बेहद भावुक हो गए। वह कई बार वह आंसू पोछते नजर आए। बता दें कि 24 फरवरी को श्रीदेवी की मौत होने के बाद उन्हें आज सबसे ज्यादा भावुक होते हुआ देखा गया है।
इस दौरान घाट पर जब बोनी कपूर भावुक हुए तो अनिल कपूर बड़े भाई के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें दिलासा देते रहे। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर, देवर अनिल कपूर, अमर सिंह और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा सँग्हित स्वामी अवधेशानंद गिरी के प्रतिनिधि के तौर पर उनके शिष्य नचिकेता भी अस्थि विसर्जन के दौरान मौजूद रहे।