यूपी के CM योगी की तस्वीर से शादी करने वाली 4 महिलाओं पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज़

यूपी  के सीतापुर में  सीएम योगी आदित्य नाथ की तस्वीर से शादी करने के आरोप में चार महिलाओं पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया  है। इनमें से नीतू सिंह नाम की एक महिला ने  ही सिर्फ शादी की थी। महिला  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीतू सिंह और उनकी साथियों पर आरोप है कि उन्होंने सीएम योगी  का काफिला रोका। जिसके चलते उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। फिलहाल ये चारों 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। आप को बता दें की  ये चारों महिलाएं आंगनबाड़ी कर्मचारियों के अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रही थीं। योगी आदित्यनाथ जब नैमिष्य शंखनाद के कार्यक्रम में जा रहे थे तो इन महिलाओं ने उनका काफिला रोकने की कोशिश की। इससे पहले इनकी अध्यक्ष नीतू सिंह ने शुक्रवार को योगी की तस्वीर से सांकेतिक तौर पर शादी की थी। इसके बाद कहा था कि या तो योगी उन्हें साथ ले चलें या आंगनबाड़ी कर्मचारियों को 15,000 महीने का भत्ता दें।

योगी आदित्य नाथ की तस्वीर से शादी करने वाली नीतू सिंह ने कहा था कि मैंने उन्हें अपना पति मान लिया है। एक पति अपनी पत्नी की सभी मांगें पूरी करता है इसलिए योगी जी भी मेरी बात मानें। नीतू सिंह ने योगी की तस्वीर के साथ शादी करते हुए बकायदा सारी रस्में निभाई थीं। इस शादी में आंगनबाड़ी महिलाएं ही घराती भी थीं और बाराती भी थी। इन महिलाओं का कहना था कि या तो योगी उनकी मांगें पूरी करें या फिर हम उनका घेराव करेंगे।