दर्शकों को पसंद आई ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’, अब तक कलेक्शन रहा 12 करोड़

मुंबई। अलंकृता श्रीवास्तव को अपनी फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ को रिलीज करवाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। लेकिन फिल्म ने रिलीज होने के साथ ही यह साबित कर दिया कि उनकी यह मेहनत बेकार नहीं।

‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले हफ्ते में लगभग 11 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 94 लाख की कमाई की।

फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श के अनुसार इसकी कमाई के पीछे सबसे बड़ा कारण माउथ पब्लिसिटी और इसकी मार्केटिंग स्ट्रैटेजी है। ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ भारत में केवल 400 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। इतने कम स्क्रीन्स और कम बजट में बनी ये फिल्म, हर लिहाज से अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

फिल्म 21 जुलाई को रिलीज हुई थी। इस फिल्‍म के रिलीज को लेकर भारत में काफी विवाद हो चुका है. जहां भारत में सेंसर बोर्ड की हरी झंडी तक इसे नहीं मिल पा रही थी, वहीं इस फिल्‍म को दुनिया के बेहद प्रतिष्ठित पुरस्‍कारों के लिए चुना गया है।