19वीं मंजिल से कूदकर छात्र की ख़ुदकुशी, फेसबुक पर स्टेटस लिखा- Suicide at Taj lands End

मुंबई के ताज लैंड एंड होटल की 19वीं मंजिल से कूदकर सोमवार को बेंगलूरू के रहने वाले एक छात्र ने ख़ुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने वाले 23 साल के लड़के की पहचान अर्जुन भारद्वाज के रूप में की गई है जिसके पिता का बेंगलूरू में बिजनेस है। यह घटना शाम 6.20 बजे की है।

खुदकुशी करने से पहले लड़के ने अपने फेसबुक अकाउंट पर suicide at Taj lands end कैप्शन के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। सुबह 3 बजे के करीब यह लड़का होटल में अकेले पहुंचा था और 19वीं मंजिल पर स्थित कमरा नम्बर 1925 बुक कराया था। शाम 6.20 बजे उसने खिड़की का कांच को तोड़ा और वहां से छलांग अपनी जान दे दी।

इसके तुरंत बाद आनन-फानन में उसे लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसने कमरे की खिड़की को तोड़ने के लिए भी माफी मांगी जहाँ से वो कूदा था। वह वीडियो में भी धूम्रपान और शराब पिता दिख रहा है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को होटल के कमरे से सुसाइड नोट मिला है जिसमें लड़के ने खुद को ड्रग एडिक्ट बताया है। सुसाइड नोट से पता चलता है कि अर्जुन काफी परेशान था। वह मुंबई के मशहूर कॉलेज नारसिमोंजी में पढ़ता था।

अर्जुन ने कहा कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। उसके सेलफोन को जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) देवेन भारती ने बताया कि इस मामले की जांच बांद्रा पुलिस कर रही है। उन्होंने मीडिया से अपील की है कि वे वीडियो का प्रसारण नहीं करें। युवाओं के मन पर इसका बुरा असर पड़ेगा।