पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ रहे कीमतों पर लगा विराम, जानें नई कीमत

नई दिल्ली: लगातार 16 दिनों से बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों की बढ़ोतरी पर विराम लग गया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 60 पैसे की गिरावट आयी है, जबकि मुंबई में 59 पैसे की कमी आयी है। वहीं डीजल की कीमतों में दिल्ली में 56 पैसे और मुंबई में 59 पैसे की कमी आयी है। बता दें कि पेट्रोल डीजल के बढ़ते कीमतों पर विराम लगने से अब लोगों को थोड़ी राहत मिलने उम्मीद है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर काबू पाना सरकार के लिए चुनौती बना हुआ है और इस वजह से सरकार को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 60 पैसे की गिरावट आयी है जबकि मुंबई में 59 पैसे की कमी आयी है। वहीं डीजल की कीमतों में दिल्ली में 56 पैसे और मुंबई में 59 पैसे की कमी आयी है।

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 78.43 रुपये और मुंबई में 86.24 रु प्रति लीटर हो गया था, वहीं दिल्लीे में डीजल 69.31 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 73.79 रुपये प्रति लीटर हो गया था। राजधानी सहित देश के अन्य शहरों में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण सरकार को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। राजनीतिक दलों ने भी इसको लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है और इसके खिलाफ प्रदर्शन किया है।

यही नहीं दिल्ली में सीएनजी भी महंगी हो गई थी। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण आम आदमी की जेब ढीली हो रही थी और इसके कारण लोगों में काफी गुस्सा था। पेट्रोल-डीजल के दामों में वृध्दि के कारण सरकार की मुश्किलें भी बढ़ी हुई हैं और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आश्वासन दिया था कि लगातार बढ़ रही कीमतों को सरकार ने गंभीरता से लिया है और इसका एक स्थाई समाधान ढूंढा जा रहा है।