कोलकाता। शहर के सबसे भीड़ वाले बड़ा बाजार इलाके में एक फ्लाईओवर गिर गई है। खबर मिलने तक एक कार पर फ्लाईओवर गिर गई। राहत कार्य जारी है। फिलहाल खबर मिलने तक 10 लोगों की मौत हो गई है|उधर चश्मदीदों का कहना है कि करीब 150 लोगों के दबे होने की आशंका है| पुल का निर्माण राज्य सरकार करा रही थी| यह पुल कोलकाता के गणेश टॉकिज के पास है| राहत और बचाव काम जारी है| यह पुल तीन साल से बन रहा था| तंग इलाके में यह पुल बनाया जा रहा था|
You must be logged in to post a comment.