BREAKING: 96 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका ने रिहा किया

images(40)

कोलंबो। श्रीलंका ने शनिवार को 96 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। उन पर श्रीलंका की समुद्री सीमा में घुसकर मछली पकडऩे का आरोप था। श्रीलंका की नौसेना ने एक बयान जारी कर बताया कि भारतीय मछुआरों की स्वदेश वापसी में नौ सैनिक जहाज रणविजय और श्रीलंका तटरक्षक बल के जहाज सीजी-43 की मदद ली गई।

इन मछुआरों को कन्केसंथुराई से दूर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर भारतीय तटरक्षक बल के जहाजों रानी दुर्गावती और अवहीक के हवाले कर दिया गया। इसी स्थान पर श्रीलंका के नौ मछुआरों को भी भारत ने उनकी नौसेना को सौंप दिया।