पहली बार किसी मुस्लिम को ब्रिटिश एयरफोर्स में उच्च पद मिला, चैपलेन ब्रांच में सदस्यता दी गयी!

ब्रिटेन में पहली बार एक मुस्लिम और एक सिख वायुसेना की चैपलेन शाखा के सदस्य बने हैं। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। फ्लाइट लेफ्टिनेंट मंदीप कौर का जन्म पंजाब तथा फ्लाइट लेफ्टिनेंट अली उमर का केन्या में जन्म हुआ है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मंदीप को इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट करने और इस दिशा में काम करने के दौरान चैपलेन का सदस्य चुना गया। ये नियुक्तियां मंत्रालय की सशस्त्र बलों में विविधता को बढ़ावा देने की रणनीति का हिस्सा हैं।

आरएएफ चैपलेन इन चीफ जॉन एलिस ने कहा कि सिख और मुस्लिम चैपलेन को रॉयल एयर फोर्स में शामिल करना बेहद खुशी की बात है और वह भविष्य में उनके साथ काम करने को लेकर अशान्वित हैं।

ब्रिटेन दुनिया में तकनीकी रूप से सबसे ज्यादा उन्नत और सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षित सशस्त्र सेनाओं को तैनात करता है। रक्षा मंत्रालय सहित विभिन्न स्रोतों के अनुसार, जनशक्ति के हिसाब से केवल 27 सबसे बड़े सैन्य होने के बावजूद, यूके का सैन्य खर्च दुनिया में तीसरा सर्वाधिक है।

वर्तमान में कुल रक्षा खर्च, राष्ट्रीय कुल जीडीपी का 2.5% है। यूनाइटेड किंगडम, परमाणु हथियार रखने के लिए पाँच मान्यता प्राप्त देशों में से एक हैं,जो मोहरा वर्ग पनडुब्बी आधारित ट्रिडेंट द्वितीय बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली का उपयोग करते हैं।

साभार- ‘पत्रिका’