योगी राज: बसपा नेता की गोली मारकर हत्या

लखनऊ। यूपी के इलाहाबाद में बसपा नेता राजेश यादव की सोमवार की देर रात कर्नलगंज इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। राजेश की हत्या के बाद यूनिवर्सिटी के छात्र और बसपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और जमकर हंगामा किया।

रोडवेज की बसों में आग लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज करके हालात को काबू में किया है।

जानकारी के मुताबिक, बसपा नेता राजेश यादव अपने एक मित्र डॉक्टर मुकुल सिंह के साथ कार से इलाहाबाद के ताराचंद अस्पताल में किसी से मिलने गए थे।

सोमवार की रात में करीब 2:30 बजे किसी से हॉस्टल के बाहर विवाद हो गयी। इसी दौरान उनको गोली मार दी गई। गोली सीधे उनके पेट में लगी। वह गंभीर रूप से जख्मी हो कर गिर पड़े।