बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार की सुबह लोकसभा की पांच और सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। सीतापुर से नकुल दुबे को उम्मीदवार बनाया गया है।
BSP U.P. CANDIDATE LIST pic.twitter.com/q49RvuCkDW
— Mayawati (@Mayawati) April 9, 2019
वहीं, धौरहरा से अरसद अहमद सिद्दीकी, मोहनलाल गंज से सी एल वर्मा, फतेहपुर से सुखदेव प्रसाद और कैसरगंज से चंद्रदेव राम यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, बसपा यूपी की 38 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। सपा व राष्ट्रीय लोकदल से गठबंधन के कारण उनका दावा काफी मजबूत माना जा रहा है।