खाना-ए-काबा परिसर में बुर्का पहने महिलाओं के ताश खेलने वाली फोटो वायरल

मक्का। खाना-ए-काबा परिसर में बुर्का पहने चार महिलाएं ताश खेल रही हैं और यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिससे विवाद उत्पन्न हो गया। सऊदी दैनिक ओकाज के मुताबिक सोमवार रात 11 बजे किंग अब्दुल अजीज गेट के निकट पश्चिमी वर्ग में ताश खेलने के दौरान महिलाओं को देखा गया था।

https://twitter.com/Nane5__/status/965325218217627653

गल्फ न्यूज के अनुसार इस दौरान ऑपरेशन रूम को सतर्क कर दिया गया था। पर्यवेक्षकों ने चार महिलाओं से अनुरोध किया कि वे मस्जिद की पवित्रता का सम्मान करें और अपना खेल रोक दें। महिलाओं ने तुरंत क्षेत्र छोड़ दिया। चार महिलाओं की यह तस्वीर वायरल हो गई जिनकी राष्ट्रीयता का पता नहीं चला।

https://twitter.com/respect10985/status/965597513322557441

यह तस्वीर हजारों लोगों ने देखी जिससे विवाद उत्पन्न हो गया। एक व्यक्ति ने कहा कि इसके लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए, यह धर्म का अपमान है। पवित्र मस्जिद इबादत के लिए होती है और सभी लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी को परेशान नहीं करे।