कनाडाई ईसाई महिला ने इस्लाम को गले लगाया

टोरंटो। इस्लाम में हजरत ईसा अलैहिस्सलाम की स्थिति के बारे में जानने के बाद कनाडा की एक ईसाई महिला ने इस्लाम को अपना लिया। सूत्रों के मुताबिक, सऊदी के छात्र मोहम्मद अल-सेटेबी कहते हैं कि कनाडाई यूनिवर्सिटी में एक ईसाई छात्र उसके साथ पढ़ती है।

इस्लाम के धार्मिक दायित्वों को पूरा करने में शिष्टाचार और समयबद्धता से प्रभावित वह अक्सर इस्लाम के बारे में सवाल पूछती थी और हम उसे इस्लाम के मानवाधिकार और अन्य पहलुओं के संबंध में जानकारी प्रदान करते थे।

रिपोर्ट के अनुसार आखिरकार उसने हजरत ईसा अलैहिस्सलाम के बारे में इस्लामी विश्वास के सम्बन्ध में पूछा। उसे बताया गया कि मुसलमान ईसा अलैहिस्सलाम को अल्लाह के पैगम्बर के रूप में देखते हैं, जबकि ईसाई धर्म में यीशु को परमेश्वर का पुत्र माना जाता है। इसके आठ महीने बाद उसने इस्लाम को गले लगा लिया और वह इस्लाम की सच्चाई से सहमत है।