बलात्कार की घटनाओं के मामले में भाजपा शासित राज्य सबसे आगे: एनसीआरबी

मध्य प्रदेश: देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अब भाजपा शासित राज्य सवालों के घेरे में आ गई है। भाजपा शासित राज्य मध्य प्रदेश महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले में 4,882 की संख्या के साथ देश के सभी राज्यों को पीछे छोड़ एक बार फिर से शीर्ष पर है। वहीँ राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक मध्यप्रदेश इस मामले में गत वर्ष भी देश में पहले स्थान पर ही था।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

ख़बर के मुताबिक, एनसीआरबी के द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार 2017 में देश में 28,947 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटना दर्ज की गई। जिसमे मध्यप्रदेश 4882 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटना दर्ज हुई, उत्तर प्रदेश में 4816 जबकि इस मामले में महाराष्ट्र 4189 की संख्या के साथ देश में तीसरे राज्य के तौर पर दर्ज किए गए हैं।

इसके अलावा नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार के मामले में भी मध्यप्रदेश देश में अव्वल स्थान पर है। पूरे भारत में 16,863 नाबालिग बालिकाओं के साथ बलात्कार के मामले दर्ज किए गए हैं। मध्यप्रदेश में इस तरह के 2479 मामले दर्ज किए गए जबकि इस मामले में महाराष्ट्र 2310 और उत्तर प्रदेश 2115 के आंकड़े के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है।

वहीँ बलात्कार के मामलों में मध्यप्रदेश के पहले स्थान पर होने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने ट्वीट किया कि प्रदेशवासी फिर शर्मशार …एनसीआरबी की ताज़ा रिपोर्ट में भाषणवीर मामा के राज में प्रदेश में बहने -भांजियां सबसे ज़्यादा असुरक्षित….रेप में प्रदेश फिर देश में शीर्ष पर… झूठे जश्न मनाने वाली शिवराज सरकार की ये है हक़ीकत।

साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट किया कि मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा की ज़मीनी हक़ीक़त -बेहद शर्मनाक। 2016 में 4882 बलात्कार के मामले, मध्यप्रदेश फिर रेप के मामलों में नम्बर-1

बता दें कि अगर आंकड़ों पर गौर किया जाय तो यह साफ हो जाती है कि मध्यप्रदेश में औसतन हर रोज 13 महिलाएं दुष्कर्म का शिकार बन रही हैं, वहीं बीजेपी शासित राज्य उत्तर प्रदेश का हाल भी कुछ ऐसा ही है, साथ ही महाराष्ट्र में भी औसतन हर रोज 11 महिलाएं दुष्कर्म का शिकार बन रही हैं।