मध्यप्रदेश में विकलांग बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या, भाजपा के 2 कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज़

मध्यप्रदेश के डिंडोरी में 8 साल की दिव्यांग बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई है।

वहीं मध्य प्रदेश के सिहोर में भाजपा कार्यकर्ता राजा कलेक्टर और मुकेश ठाकुर पर गैंगरेप का आरोप लगा है। सिहोर के आश्था पुलिस थाने में इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार करना) और धारा 506 (अपराधिक गतिविधि करना) के तहत मामला दर्ज किया है