घाटी में टीवी शो के माध्यम से शांति को बढ़ावा देगी केंद्र सरकार

केंद्र सरकार कश्मीर की मौजूदा स्थिति को देखते हुए शांति को बढ़ावा देने के लिए टीवी का इस्तेमाल करेगी। इस संबंध में कई प्रस्ताव भी पेश किये गये हैं। यह टीवी शोज़ राज्य के दूरदर्शन चैनल के माध्यम से प्रसारित होंगे।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

गृहमंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि डीडी कश्मीर से ऐसे शोज़ को चलाए जायेंगे जो शांति, सेकुलरिज्म और देश प्रेम को बढ़ावा देगी। इससे घाटी में शांति प्रक्रिया बहाल होने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि गृहमंत्रालय दूरदर्शन के साथ मिलकर मशहूर खेल शो कौन बनेगा करोडपति का कश्मीरी वर्जन और अन्य सिंगिंग और डांसिंग कार्यक्रम लांच करने पर विचार कर रहे हैं। जिसे डोमेन विशेषज्ञों द्वारा जज किया जायेगा।

खेल शो और अन्य शोज़ के जरिए मनोरंजन को बढ़ावा दिया जाएगा, इस शो के माध्यम से कश्मीर की सादगी और भारत की भिन्नता वाली कल्चर को प्रोमोट किया जायेगा। यह शो भारत के जनतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय मूल्यों को भी प्रोमोट किया जायेगा।