न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा बने देश के 45वें चीफ़ जस्टिस

न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा ने सोमवार(28 अगस्त) को देश के मुख्यन्याधीन पद की शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा देश के 45वें मुख्य न्यायाधीश हैं।

न्यायमूर्ति जेएस केहर के बाद मुख्यन्यायाधीश पद की कमान उन्हें ही सौंपी गई है। 27 अगस्त को न्यायमूर्ति जे. एस. केहर सेवानिवृत्त हो गए थे। न्यायमूर्ति केहर ने प्रधान न्यायाधीश पद पर अपने उत्तराधिकारी के रूप में न्यायमूर्ति मिश्रा के नाम की सिफारिश की थी।

वहीं न्यायमूर्ति मिश्रा 14 महीने तक प्रधान न्यायाधीश पद पर रहेंगे। दो अक्टूबर, 2018 को वह सेवानिवृत्त हो जाएंगे। न्यायमूर्ति मिश्रा देश के प्रधान न्यायाधीश बनने वाले ओडिशा के तीसरे व्यक्ति हैं। उनसे पहले ओडिशा से न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंगनाथ मिश्रा और न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जी. बी. पटनायक प्रधान न्यायाधीश रह चुके हैं।

न्यायमूर्ति मिश्रा मुंबई श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों के दोषी याकूब मेमन की मृत्युदंड पर रोक लगाने की याचिका खारिज करने वाली पीठ और निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषियों की मौत की सजा बरकरार रखने वाली पीठ के अध्यक्ष रहे हैं।