आगरा पहुंचे CM योगी, विवादों के बीच करेंगे ताजमहल का दीदार

आगरा। पिछले दिनों ताजमहल को लेकर शुरू हुए विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यथ गुरुवार को आगरा पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग आधे घंटे तक ताजमहल में रहेंगे। इस दौरान वह मुगल म्यूजियम का भी मुआयना करेंगे। मुख्यमंत्री ताजमहल के पश्चिम गेट से सुबह 10:35 बजे प्रवेश करेंगे।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

मुख्यमंत्री एएसआई कार्यालय में ताजमहल का प्रजेंटेशन भी देखेंगे। उस प्रजेंटेशन में ताजमहल के रखरखाव, सुरक्षा और व्यवस्था का विवरण दिया जाएगा। जबकि यह स्पष्ट नहीं है कि मुख्यमंत्री वीडियो प्लेटफार्म तक रहेंगे या डायना सेट पर पहुंच कर फोटो ग्राफी कराएंगे।