मिस्र में 3 से ज़्यादा बच्चे पैदा करने वालों की अब खैर नहीं

मिस्र में ख़राब आर्थिक संकट ने सरकार को जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए एक नया कदम उठाने पर मजबूर किया है।

वहां की एक महिला सांसद ने एक नया कानून तैयार करना शुरू किया है जिसमें तीन से ज़्यादा बच्चे पैदा करने वाले माता-पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी।

इसके अलावा तीन से ज़्यादा बच्चे पैदा करने वाले परिवारों को बच्चों के प्रायोजन, शिक्षा, इलाज और भोजन के संबंध में आधिकारिक तौर पर मिलने वाली सब्सिडी से भी वंचित कर दिया जाएगा।

अलअरबिया डॉट नेट के अनुसार, यह कानून महिला सांसद गादा अजमी तैयार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कानून कुछ दिनों में संसद में पेश किया जाएगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि संसद उनके द्वारा तैयार किया गए कानून को सर्वसम्मति से पारित कर देश की जनसँख्या पर कंट्रोल सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने कहा कि तीन से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले माता-पिता अपने बच्चों के सभी खर्च में सरकारी मदद से वंचित हो जाएंगे।

गादा अजमी का कहना था कि लगातारी बढ़ती आबादी ने राजस्व और राष्ट्रीय उत्पादन का भरपूर हिस्सा हड़प रखा है। आर्थिक विकास दर में कमी के साथ आबादी 10 करोड़ से अधिक हो चुकी है। देश की आय और खर्च उलझ कर रह गई है।