चीन ने भारत के दावे को बताया गलत, कहा- भारतीय सेना अपने क्षेत्र पीछे हट चुकी है, हम डोकलाम में पेट्रोलिंग करेंगे

चीन ने भारत के उस दावे को गलत बताया है जिसमे डोकलाम से दोनों देशों की तरफ से अपनी-अपनी सेना हटाने की बात कही गई थी।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा था कि डोकलाम से भारत और चीन दोनों देश अपनी सीमाएं हटाने को तैयार हो गए हैं।

लेकिन अब चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है भारतीय सेना डोकलाम से अपने क्षेत्र में पीछे हट चुकी है। चीन ने कहा कि हमारी सेना डोकलाम में अपनी पेट्रोलिंग जारी रखेगी।