सऊदी अरब में ‘द मेसेज’ ईद पर होगी रिलीज, पैगंबर मोहम्मद (PBUH) के जीवन पर है आधारित

करीब 42 सालों के प्रतिबंध के बाद एंथनी क्विन अभिनीत फिल्म ‘द मेसेज’ को मध्य पूर्व सेंसर से मंजूरी मिली है। हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द मेसेज’ का नया संस्करण मुस्तफा अक्कड़ की विवादास्पद 1975 की फिल्म पैगंबर मोहम्मद के जीवन पर आधारित है। यह अरब शीर्षक के साथ सऊदी अरब में रिलीज की जाएगी।

https://m.youtube.com/watch?v=9f_zzSFKqoc

यह ऐतिहासिक महाकाव्य शुरुआत में अरब क्षेत्रों में प्रतिबंधित था। इसे अधिकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा और क्रू को मोरक्को जाने व शूटिंग के लिए मक्का व मदीना शहर का मॉडल बनाना पड़ा।

View this post on Instagram

Saudi Arabia’s cinemas open their doors to Moustapha Akkad’s THE MESSAGE this coming Eid Al-Fitr on June 14. The most important film to screen in The Kingdom is being presented in its 4K digital restoration after a 42 year ban in the region. A truly monumental occasion. Don’t miss it! THE MESSAGE is released across the region: Iraq today – June 7 UAE and GCC – June 14 Lebanon – June 28 دور العرض في المملكة العربية السعودية ستفتح أبوابها لفيلم مصطفى العقاد " الرسالة" في عيد الفطر ابتداءً من ١٤ يونيو. هذا الصرح الفني الأهم في المملكة سوف يعرض بتقنية وضوح الشاشة فور-كي الرقمية بعد منعه من العرض لأكثر من أربعين عام. لا تفوتقم مشاهدته في جميع أنحاء الشرق الأوسط : العراق- ٧ يونيو، الامارت و دول الخليج العربي ١٤ يونيو ، و لبنان ٢٨ يونيو

A post shared by 𝗙𝗥𝗢𝗡𝗧 𝗥𝗢𝗪 𝗙𝗜𝗟𝗠𝗘𝗗 𝗘𝗡𝗧𝗘𝗥𝗧𝗔𝗜𝗡𝗠𝗘𝗡𝗧 (@front_row_films) on

इसकी रिलीज के दौरान इसे ज्यादातर मध्य पूर्व क्षेत्रों में प्रतिबंध का सामना करना पड़ा।

अमेरिका में फिल्म के थिएटर में रिलीज को एक कट्टरपंथी समूह द्वारा वाशिंगटन डीसी में विरोध के बाद रोक दिया गया। ऐसा फिल्म में पैगंबर मोहम्मद की भूमिका क्विन द्वारा निभाए जाने की गलतफहमी की वजह से किया गया।

YouTube video

लेकिन फिल्म का नया संस्करण ईद के छुट्टियों के दौरान गुरुवार को क्षेत्र में आएगा। इसके लिए ट्रंकास इंटरनेशनल व स्थानीय वितरकों फ्रंट रो फिल्मड इंटरटेनमेंट ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है।