गौमूत्र के फायदे जानने के लिए मोदी सरकार ने बनाई कमेटी, केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन होंगे अध्यक्ष

मोदी सरकार ने गाय के मूत्र से होने वाले फायदों को जानने के लिए एक कमेटी का गठन किया है जिसके अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन होंगे। कमेटी में सरकार की विभिन्न विज्ञान संबंधी संस्थाओं के प्रमुखों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीक मंत्रालय ने “नेशनल स्टीयरिंग कमिटी” का गठन किया है। जिसमें पंचगव्य के महत्व का अध्ययन किया जाएगा। पंचगव्य गाय के गोबर, गोमूत्र, गाय के दूध, गाय के दूध की दही, गाय के दूध के घी, जल और तीन अन्य पदार्थों से बना मिश्रण होता है।

कमेटी पंचगव्य से जुड़े रिसर्च प्रोजेक्ट का चयन, निर्देशन और समीक्षा भी करेगी।

विज्ञान और तकनीक विभाग (डीएसटी) के मुताबिक कमेटी का उद्देश्य पंचगव्य पर “वैज्ञानिक पुष्टि और शोध” करना होगा साथ ही कमेटी नतीजों से मिलने वाले लाभ के लिए बजट भी उपलब्ध करायेगी। वहीँ कमेटी के सदस्यों को जो नोट भेजा है उसे “मल्टी-डिसिप्लिनरी प्रोग्राम” बताया गया है।

इस प्रोग्राम में सरकारी संस्थानों और शैक्षिणिक संस्थानों की भागीदारी होगी जिसका लक्ष्य भारतीय गाय के वैज्ञानिक विलक्षणता की वैज्ञानिक पुष्टि करना होगा।