ऋषि कपूर को बच्चे की न्यूड तस्वीर पोस्ट करना पड़ा महंगा, शि‍कायत हुई दर्ज

बॉलिवुड ऐक्टर ऋषि कपूर एक बार फिर अपने एक आपत्तिजनक ट्वीट के लिए विवादों में घिर गए हैं। इस बार विवादित ट्वीट की वजह से उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज की गई है।

मुंबई की एक गैरसरकारी संस्था जय हो फाउंडेशन के जनरल सेक्रटरी एवं ऐडवोकेट आदिल खत्री ने एक बच्चे की न्यूड तस्वीर पोस्ट करने के मामले में ऋषि कपूर के ख़िलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।  दरअसल, ऋषि कपूर ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से एक बच्चे की न्यूड तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह बच्चा बिना कपड़ों के हेडफोन लगाए खड़ा था।

खत्री ने मीडिया को बताया कि उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर, मुंबई साइबर सेल और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को ऋषि कपूर के खिलाफ शिकायत भेजी है जिसमें बताया गया है कि उन्होंने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से एक बच्चे की न्यूड और पोर्नोग्रफिक इमेज शेयर की है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि ऋषि कपूर के बहुत बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि यह फोटो उन सभी लोगों के बीच सर्कुलेट हो गया। इस शिकायत के बाद ऋषि कपूर ने यह विवादित पोस्ट ट्विटर से हटा दिया है।