मोदी सरकार के आज यानी शुक्रवार को तीन साल पूरे हो गए। इस मौके पर मोदी सरकार ने नया नारा दिया है– “साथ है विश्वास है, हो रहा विकास है।”
खबरों के मुताबिक इस स्लोगन को शुक्रवार को सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित किया जाएगा। वहीं, आज इस स्लोगन को कई समाचार पत्रों ने भी प्रकाशित किया है।
बताया जा रहा है कि इस स्लोगन को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पढ़कर सुनाएंगे। विज्ञापन के साथ मोदी सरकार अपनी तीन साल की उपलब्धियों को गिनाएगी।
इसके लिए आज केन्द्र सरकार की तरफ से असम की राजधानी गुवाहाटी में एक विशाल जनसभा से होगी। इसमें प्रधानमंत्री कई विकास योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं।
इसकी जानकारी देते हुए भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है, “साथ है, विश्वास है, हो रहा विकास है।”
उन्होंने इसमें कालेधन, गरीबों को लेन देने, सर्जिकल स्ट्राईक, भारत के विश्व में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वगैरह की भी बाते कही हैं।
साथ है, विश्वास है, हो रहा विकास है।#3yearsofModiGovt pic.twitter.com/BF4dWzoHFF
— Syed Shahnawaz Hussain (@ShahnawazBJP) May 26, 2017
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। लेकिन विपक्षी दल उनके कार्यों को लेकर लगातार उन पर हमला कर रहे हैं। कई लोगों का आरोप है कि मोदी सरकार ने पिछले तीन सालों के दौरान सिर्फ विदेश का दौरा किया है और देश में धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ा है।
वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेताओं का कहना है कि जो कार्य मोदी ने किया है वो अतुल्नीय है। खासकर नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राईक को सबसे अधिक प्रचारित किया जा रहा है।