कांग्रेस पर ग़लतबयानी के लिए अमित शाह और मुख्तार अब्बास के खिलाफ याचिका दायर

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और केन्द्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी के खिलाफ मानहानि की याचिका दायर की गयी है| यह याचिका उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दर्ज़ की गयी है| हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले राजनीतिक पार्टियाँ जगह जगह चुनावी जनसभाएं कर रही है| एक दूसरे पर आरोप लगाये जा रहे हैं| एक जनसभा में बीजेपी अध्यक्ष और मुख़्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर ऐसा आरोप लगा दिया की उनपर मानहानि का केस हो गया|

चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस के ख़िलाफ़ नारा देने पर यह मामला दर्ज़ किया गया है| मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने ‘कांग्रेस का हाथ, आतंकवाद के साथ’ का नारा देने की बात कही थी। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ने अमित शाह और मुख़्तार अब्बास नकवी के खिलाफ लखनऊ में मानहानि का केस दर्ज किया गया है।

याचिका में कहा गया है कि किसी के लिए व्यक्तिगत बयान देना तो ठीक है, लेकिन कांग्रेस प्रतिष्ठित कार्यकर्ताओं का समूह है। समूची कांग्रेस को आतंवाद समर्थक बताने पर कार्यकर्ताओं और वादी की भावनाएं आहात हुई हैं, इससे उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।  हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है और 18 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।