कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है मामले पर कांग्रेस और भाजपा के बीच तकरार, मीडिया में बहस जारी

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ मुलाक़ात की खबर पर अब राष्ट्रीय स्तर पर घमासान तेज़ हो गया है। इस खबर के बाद से ही जहां कांग्रेस ने बचाव पोज़ीशन में है, वहीं भाजपा ने हमलावर रुख इख्तियार कर लिया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

अब इस मामले पर कांग्रेस और भाजपा के बीच ज़बरदस्त तकरार हो रही है। दूसरी ओर अख़बारों और टीवी चैनलों में भी बहस जारी है। इस मामले पर कांग्रेस नेताओं के बयानों की वजह से वह बैकफुट पर है, जबकि भाजपा फ्रंट फुट पर आ गई है।

कांग्रेस पार्टी की ओर से स्थिर बयान देने के बजाय अख़बार को निशाना बनाया जाने लगा, जिसकी वजह से भाजपा उस पर हावी हो गई, कांग्रेस ने सफाई देते हुए कहा है कि भाजपा कांग्रेस के बारे में झूठ फैला रही है, पार्टी ने कभी भी इस तरह का दावा नहीं किया है।

अभी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा और कांग्रेस के आल नेताओं की बयानबाज़ी पर हंगामा थमा नहीं था कि कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नदीम जावेद खबर पर मुहर लगाते हुए सभी को हैरत में डाल दिया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुसलमानों के संबंध से कुछ भी गलत नहीं कहा है।