मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस का विरोध, कहा- हिटलरशाही पर उतर आई है भाजपा

मुगलसराय: उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की ओर से मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के प्रस्ताव के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस ने सड़क पर विरोध किया।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

न्यूज़ नेटवर्क समूह न्यूज़ 18 के अनुसार कैबिनेट के फैसले के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां शास्त्री पार्क के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने इस कोशिश को नाकाम बना दिया, जिसके बाद कार्यकर्ता शास्त्री पार्क में धरने पर बैठ गए।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार हिटलरशाही पर उतर आई है। डेढ़ सौ साल पुराने मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय रखना चाहती है। जबकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का केवल पार्थिव शरीर मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर मिला था। उनका मुगलसराय से कोई संबंध नहीं था।

उन्होंने कहा कि यहां की जनता कतई नाम बदलने के पक्ष में नहीं हैं। मुख्यमंत्री सर्वेक्षण करवा कर तो देख लें।