राघोगढ़ नगर पालिका चुनाव में 24 में से 20 पर कांग्रेस की जीत

भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले तीन बार से भाजपा सत्ता में आती रही है और शिवराज सिंह चौहान यहां तीन बार से लगातार मुख्यमंत्री रहे हैं। लेकिन इस बार आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का हालत ठीक नहीं दिख रहा है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश के गुना जिला राघो गढ़ नगर पालिका में होने वाले चुनाव में 24 में से 20 वार्ड कांग्रेस ने जीत ली है। यहां भाजपा को सिर्फ चार वार्डों से ही संतोष करना पड़ा है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहाँ होने वाले चुनावों के लिए प्रचार करने खुद ही आए थे। वैसे तो यहां पिछले दो दशकों से कांग्रेस कब्जा रहा है। बता दें कि यह क्षेत्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह का है।