बिहार में कांग्रेस को सिर्फ़ एक सीटें मिल पाई, मोहम्मद जावेद जीते

बिहार की 40 में से रात साढ़े नौ बजे तक 20 लोकसभा सीटों के नतीजे जारी कर दिए गए। इनमें से 11 सीटों पर भाजपा, आठ सीटों पर जदयू, पांच सीटों पर लोजपा और एक सीट पर कांग्रेस को जीत मिली।

वहीं, 20 सीटों में से छह सीटों पर भाजपा, आठ सीटों पर जदयू और एक सीट पर लोजपा आगे चल रही थी। राजद यहां अपना खाता भी नहीं खोल पाई। किशनगंज सीट से मोहम्मद जावेद ने जीत दर्ज कर कांग्रेस की लाज बचाई।

मोहम्मद जावेद ने जीडीयू प्रत्याशी को हराकर किशनगंज सीट को बरकरार रखा। इससे पहले मरहूम मौलाना असरारुल हक़ क़ासमी साहेब दो बार से सासंद रहे थे।