किरण बेदी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया हिटलर, शुरू हुआ विवाद

पुदुचेरी: पुदुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हिटलर बताए जाने पर बवाल शुरू हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किरण बेदी का एक पोस्टर जारी किया है जिसमें वो हिटलर की तरह दिख रही हैं।

किरण बेदी ने आज अखबारों का का कुछ हिस्सा ट्वीट किया जिसमें उनको हिटलर बताने वाले पोस्टर छपे हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि और इस किताब में एक और चैप्टर जुड़ गया, जिसमें लेखक खुद शामिल है। यह पोस्टर राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगवाए गए हैं।

बता दें कि किरण बेदी और पुडुचेरी सरकार के बीच पिछले काफी समय से टकराव चल रहे हैं। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी और बेदी के बीच हालात नाजुक हो गए थे। राज्य के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने उपराज्यपाल बेदी पर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम करने का आरोप लगाया है।

इसके अलावा उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि किरण बेदी पुडुचेरी सरकार की गुप्त जानकारियां ट्विटर पर शेयर करती हैं। गौरतलब है कि केंद्र शासित पुडुचेरी के साल 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन ने 30 सदस्यीय विधानसभा में 17 सीटें जीत कर बहुमत हासिल की थी। और इसके बाद मई महीने में केंद्र की मोदी सरकार ने पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने राज्य उपराज्यपाल बनाकर भेजा था।