योगी के विधायक का विवादित बयान, कहा- मुसलमानों को देना चाहिए ‘देशभक्ति’ का परिचय

उत्तर प्रदेश: अकसर विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहने का शौक रखने वाले भाजपा के सनकी नेता विक्रम सैनी ने सोमवार को मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया था, जिस पर विवाद खड़ा होने के बाद उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए मंगलवार को एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उनहोंने कहा कि हिंदुस्तान में जो मुस्लमान रह रहे उन्हें देश भक्ति का परिचय देना चाहिए।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

खबर के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विक्रम सैनी ने अपने पिछले बयान पर सफाई देते हुए मंगलवार को कहा कि मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा। उन्होंने आगे कहा कि यहां (हिंदुस्तान में) जो मुसलमान रह रहे हैं वो मजे में हैं और उन्हें देशभक्ति का परिचय देना चाहिए। वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ बोलने में उनको कोई परहेज नहीं होना चाहिए।

https://twitter.com/ANI/status/948179482078167040/photo/1?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Fwww.jantakareporter.com%2Fhindi%2Fbjp-legislator-said-muslims-should-introduce-patriotism%2F167278%2F

बता दें कि, ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है कि विधायक विक्रम सैनी अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में आए हो इससे पहले भी वो कई बार अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहें है।

इससे पहले सोमवार यानि 1 जनवरी को उन्होंने कहा था कि, ‘मैं कट्टरवादी हिन्दू हूं और हमारे लिए पहले हिंदुस्तान है, ये हिन्दुओं का देश है। आज बिना जाति-भेद के सबको समान रुप से लाभ मिलता है, अब से पहले जिसकी जितनी लम्बी दाढ़ी देखी उसे उतना लम्बा चेक मिलता था।

इतना ही नहीं उनहोंने नेताओं नालायक बताते हुए कहा था कि कुछ नालायक नेताओं ने इन ‘दाढ़ीवालो’ को यहां रोक दिया था, जिससे आज हम मुसीबत में हैं। ये भी अगर चले जाते तो जो ये सारी ज़मीन हम लोगों की होती।