भाजपा के बड़बोले नेता विवादित बयान देने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। अब राजस्थान की भाजपा सरकार के मंत्री ने ऐसा कानून बनाने की मांग की है जिसके तहत सेना की आलोचना करने वालों की हाथ काट दिए जाएं।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई से वसुंधरा राजे सरकार में पर्यावरण मंत्री रिणवा ने कहा कि कई ऐसा नेता हैं जो देश की रक्षा करने वालों पर टिप्पणी करते हैं। संविधान में ऐसा कानून होना चाहिए जिससे ऐसे नेताओं का हाथ काट लिया जाए।
उन्होंने आगे कहा कि चाहे 50 डिग्री सेल्सियस तापमान हो या जीरो डिग्री, सेना के जवान देश की रक्षा करते हैं। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजनेता सेना के अधिकारियों पर ऐसी टिप्पणी करते हैं।
#WATCH: Rajasthan Minister Rajkumar Rinwa says "there should a law to chop those politicians who make statement on Army. (July 9) pic.twitter.com/0E5NZC6b9X
— ANI (@ANI) July 10, 2017
रिणवा ने कहा कि जो नेता सेना की आलोचना करते हैं, उनपर बिना मुकदमा दर्ज किए पांच मिनट में फैलसा किया जाना चाहिए।