दूल्हा-दुल्हन निकाह के बंधन में बंध गए लेकिन निकाह के बाद साले ने बहनोई के जूते छुपा लिए और पैसों की मांग करने लगा जिस पर ऐसा विवाद हुआ कि बसने से पहले ही गृहस्थी उजड़ गई।
इस झगड़े में दूल्हा जख्मी हो गया। घटना से गुस्साए दुल्हन के बाप ने काज़ी को बुलवाया और दुल्हे से जबरन तीन तलाक दिलवा दिया। शादी के पंडाल में निकाह हुआ और फिर तलाक भी हो गया जिससे वहां सन्नाटा पसर गया।
यह हैरत में डालने वाली घटना भिड जिले के केज तालुक की है। शेख नबी सिकंदर की बेटी का निकाह सुल्तान युनुस के साथ हुआ था। निकाह के बाद दुल्हे के साले ने उसका जूता छुपा लिया था और जिसको लेकर विवाद बढ़ गया था।
निकाह, विवाद और तलाक के बाद भी दुल्हे का जूता वापस नहीं किया गया जिसके चलते उसको वहां से नंगे पाँव वापस जाना पड़ा। पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में मामला दर्ज किया है।