जेरेमी कोर्बिने: सऊदी अरब, यमन के ख़िलाफ़ अपने घातक हमलों को रोक दे

ब्रिटिश लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिने ने लंदन में कहा गया है कि ‘आतंकवाद दुनिया में संपन्न हो रहा है, हमारी सरकारों ने इसको पनपने में मदद की है।’

इतना ही नहीं ब्रिटेन के विपक्षी नेता जेरेमी कोर्बिने ने अपनी विदेशी नीतियों में संसोधन की बात कही है। साथ ही सऊदी अरब को यमन के साथ युद्ध की आलोचना की। उन्होंने कहा की यदि सब ठीक नहीं हुआ तो अपनी कच्चे तेल व्यापार संधि को समाप्त कर देंगे। साथ ही म्यांमार में रोहिंग्या के खिलाफ हिंसा को खत्म करने का आग्रह भी किया है।

उन्होंने कहा कि वह प्रधान मंत्री बनने पर अपनी विदेश नीति के केंद्र में शांति और मानवाधिकारों का हमेशा पालन करते आएं हैं। उन्होंने आगे कहा कि “लोकतंत्र और मानवाधिकार अलग नहीं है ये दोनों एक दूसरे से जुड़े हैं। इसलिए हम यमन, सऊदी अरब को हथियारों की आपूर्ति जारी रखने, या मिस्र या बहरीन में लोकतंत्र को कुचलने, या कांगो में जीवन के दुखद नुकसान के बारे में चुप नहीं रह सकते।”

आगे जेरेमी ने म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के क्रूर दमन को संबोधित किया और मांग की कि आंग सान सू ची ने रोहंग्या के खिलाफ हिंसा को समाप्त कर दिया। संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय सहायता एजेंसियों को राखीय राज्य में अनुमति दी। साथ ही रोहिंगिया को बहुत लम्बे तकलीफ भरे दौर का सामना करना पड़ा है।