नीतीश को अपना सरनेम ‘कुमार’ की जगह त्यागी रख लेना चाहिए: आज़म खान

बिहार में सियासी घमासान पर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान ने अलग ही शैली में नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया है। आजम खान ने कहा कि नीतीश ने कई मौकों पर बहुत कुछ त्याग किया है। वह त्यागी व्यक्ति हैं। एक बार त्याग करने पर सत्ता मिली, दूसरी बार त्याग पर भी सत्ता मिली, अब उनका नाम नीतीश त्यागी होना चाहिए।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

नीतीश की तीखी आलोचना करते हुए सपा नेता ने कहा कि अभी तक त्याग का इतना बड़ा फल मिलते नहीं देखा। काफी निराशा हुई है उन से, भाजपा के साथ सरकार बनाएंगे, तो वहाँ मोदी जी होंगे, बराक ओबामा तो नहीं होंगे, अखिलेश यादव नहीं होंगे।

भाजपा से हाथ मिला कर नीतीश ने महा गठबंधन के कमर में खंजर भोंक दिया, हमें क्या, हमने चश्मा लगा रखा है, धूप में रंगीन लगा लेते हैं, नीतीश ने कई लोगों का दिल तोड़ा है। पद तो उन्हें मिल गया, लेकिन देश की राय उनके बारे में अच्छी थी, वह अब नहीं रही।