रांची के मुहल्लों से 300 गायें पुलिस ने की जब्त

रांची के डोरंडा में विभिन्न स्थानों पर सिटी एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में लगभग 300 गायों को जब्त किया गया है। इसके लिए रात भर छापेेेमारी की गई। इस दौरान एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गाय को बूचड़खानाें में बेचने की तैयारी चल रही है। काफी संख्या में डोरंडा में गायों को जमा किया है।

एसपी ने बताया कि जब्त की गयी सभी गायों काे एचइसी के नेहरू स्टेडियम में रखा गया है। पुलिस ने इनके लिए पानी और चारे की व्यवस्था की है।।

सिटी एसपी के अनुसार 90 गायों को रांची, 150 गायों को जमशेदपुर और 80 गायों को धनबाद के गोशालाओं  में रखा जायेगा। ट्रक में गायों को लाद कर विभिन्न गोशाला में भेज दिया गया है। जब्त की गयी कुछ गायें पालतू हैं, जिन्हें उनके मालिक अाने पर सौंप दिया जायेगा।

झारखंड के अन्य जगहों से भी खबर है कि पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है लेकिन अभी तक कोई अस्पष्ट जानकारी नही होने की वजह से आंकड़ा नही मिल पा रहा है।

डोरंडा पुलिस द्वारा 300 मवेशी को जब्त करने के विरोध में कसाई मुहल्ला के  कुछ लोग शुक्रवार की रात डोरंडा थाना पहुंचे। लोगों ने पुलिस द्वारा पशुओं को छोड़ने की मांग की।

पुलिस ने जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को समझा- बुझाया, इसके बाद सभी लोग अपने घर चले गये।

सिटी एसपी अमन कुमार ने बताया कि थाना पहुंचने वाले लोगों ने 25- 30 पशुओं के पालतू होने का दावा किया। जिन लोगों ने पशुओं के पलातू होने की दावेदारी की है, उनसे इससे संबंधित पेपर और प्रमाण मांगे गये हैं।

इसके अलावा लोगों से अनुरोध किया गया कि अगर उनके मवेशी पलातू हैं, तो वे न्यायालय में अपने पशु को रिजील कराने की दिशा में आवेदन दे सकते हैं। न्यायालय से पशुओं के मुक्त करने का निर्देश मिलने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।